Site icon Kesaria News

पैसा मिलेगा लेकिन पावर छिन जाएगी… ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में नहीं होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान!

नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी नहीं करेंगे।

आखिरी बार 2021 में दिल्ली प्लेऑफ के लिए हुई थी क्वालीफाई

डीसी आखिरी बार आईपीएल 2021 में प्लेऑफ में पहुंची थी। दिल्ली पिछले 3 साल से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। वहीं दिल्ली ने 17 साल में सिर्फ 1 बार आईपीएल फाइनल 2020 में खेला है, उसमें उन्हें मुंबई इंडियंस ने हरा दिया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कैपिटल्स ने अपना एकमात्र आईपीएल फाइनल खेला था।
आईपीएल 2024 में छठे स्थान पर रही दिल्ली

कार एक्सीडेंट के बाद वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स को फिर से लीड किया। उनके नेतृत्व में टीम ने 7 जीत और 7 हार के साथ छठे स्थान पर अपना सीजन खत्म किया।

ऋषभ पंत का आईपीएल करियर

27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। जब से उन्होंने अब तक खेले गए 111 मुकाबलों में 148 के स्ट्राइक रेट से 3284 रन बनाए हैं। बता दें कि पंत ने अब तक आईपीएल में सिर्फ दिल्ली का ही प्रतिनिधित्व किया है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version