ओमान: एसीसी इमर्जिंग टी20 एशिया कप 2024 का आगाज तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए ने जीत के साथ किया। उन्होंने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान ए को रोमांचक मैच में 7 रन से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसी के साथ इंडिया ए ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 8 विकेट पर 183 रन बना डाले। बता दें कि टीम इंडिया ने पावरप्ले का अच्छा फायदा उठाकर 68 रन बना डाले। वहीं युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाज को ऐसा छक्का मारा कि हर कोई देखता रह गया। अब तिलक के उस सिक्स की वीडियो भी सामने आई है।
तिलक वर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाज की उतारी इज्जत, लगाया ऐसा खूबसूरत छक्का, आपने देखा क्या

