Site icon Kesaria News

जिम्बाब्वे ने बनाया T-20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, तूफानी 344 रन ठोके, सिकंदर रजा का सिर्फ 33 गेंद में शतक

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप अफ्रीका सब रीजनल क्वालीफायर बी, 2024 में गाम्बिया के खिलाफ मैच में जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 344 रन बनाए। नैरोबी के रुआराका स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में हुए इस मैच में कप्तान सिकंदर रजा का भी बल्ला जमकर बोला, उन्होंने इस दौरान सिर्फ 33 गेंद में शतक ठोक दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने पहली गेंद से प्रहार करना शुरू किया। हर गेंदबाज की पिटाई हुई। कप्तान सिकंदर रजा 43 गेंद में 133 रन बनाकर नाबाद लौटे। ओपनर ब्रायन बेनेट विकेटकीपकर मरुमानी ने सिर्फ 5.4 ओवर में स्कोर 98 रन पहुंचा दिया था। दोनों ओपनर्स अर्धशतक बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर उतरे कप्तान सिकंदर रजा ने क्लाइव मदांदे के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए जबरदस्त साझेदारी की। मदांदे सिर्फ 17 गेंद में 53 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version