पुणे: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की। टीम इंडिया को पुणे टेस्ट की चौथी पारी में 359 रनों का लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में यशस्वी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर तेज तर्रार शुरुआत की। हालांकि, रोहित शर्मा ज्यादा देर तक उनका साथ नहीं दे सके, लेकिन यशस्वी ने अकेले कीवी गेंदबाजों की हवा निकाल दी। इस दौरान यशस्वी ने सिर्फ 41 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी की यह 8वां अर्धशतक था।
यशस्वी जायसवाल ने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, रोहित-विराट तो आस-पास भी नहीं

