नई दिल्ली: एक ओर जहां ओलंपिक मेडल जीत चुके बजरंग पूनिया का करियर ढलान पर है। रेसलिंग फेडरनेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ खुलकर मोर्चा संभालने वाले बजरंग पूनिया हाल फिलहाल कुश्ती से बाहर दिख रहे हैं। दूसरी ओर, अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में चिराग चिक्कारा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अल्बानिया के तिराना में खेले गए टूर्नामेंट के 57 किलोग्राम भारवर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे पुरुष पहलवान बने।
इधर बजरंग पूनिया का करियर लगा है दांव पर, उधर भारत को मिल गया नया विश्व विजेता पहलवान, जान लीजिए नाम

