मुंबई: हर्षित राणा को भारत के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए टीम में नहीं जोड़ा गया है, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर ने इसकी पुष्टि की है, जिससे दिल्ली के तेज गेंदबाज के सीरीज के अंतिम मैच में डेब्यू करने की सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लग दिया गया है। नायर ने कहा कि भारत ने उसी टीम को बरकरार रखा है जो पुणे में दूसरा टेस्ट खेल रही थी। वो मैच टीम इंडिया 113 रनों से हार गई थी, जिससे 12 साल बाद पहली बार भारत को घर में टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।
स्क्वाड में कोई बदलाव नहीं… अभिषेक नायर ने कर दी पुष्टी, मुंबई टेस्ट नहीं खेलेगे हर्षित राणा

