नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए रिटेंशन को पूरा कर लिया गया है। अब सभी 10 टीमें मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की खरीद फरोख्त करेंगे। आईपीएल में 2025 के लिए हुए रिटेंशन में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को भी रिटेन किया गया है, जिसकी कोई उम्मीद नहीं कर रहा था। ऐसे ही एक नाम हैं शशांक सिंह। शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 5 करोड़ में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है। शशांक सिंह को पंजाब ने पिछले सीजन में महज 20 लाख में खरीदा था। शशांक के अलावा पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह को अपने साथ बनाए रखा है।
जिस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने अपनाने से किया था इंकार, उसी पर लुटाया है अब करोड़ों रुपए

