पर्थ: नसीम शाह और शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी के बाद दमदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया। मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 140 रन का स्कोर ही बना जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 26.5 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 8 विकेट से धोया, 22 साल बाद जीती सीरीज

