नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड से करारी हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया को ये दिल तोड़ने वाली हार मिली। खास तौर से इस सीरीज में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही थी। क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरह से फेल रही थी। ऐसे में अब पूर्व क्रिकेटर WV रमन ने टीम इंडिया को एक ऐसा सुझाव दिया है जिससे भारतीय टीम की बल्लेबाजी में सुधार हो सकता है।
दरअसल WV रमन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में कई ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में अगर पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर को बैटिंग कंस्लटेंट के तौर पर शामिल करते हैं तो यह बहुत ही ज्यादा कारगर साबित हो सकता है।

