हैदराबाद: यश धुल की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप में धमाल मचाने वाले आंध्र प्रदेश के शेख रशीद ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी धूम मचा दी है। 20 साल के शेख रशीद ने एलीट ग्रुप बी में आंध्र प्रदेश के लिए 203 रनों की दमदार पारी खेलकर करियर का पहला दोहरा शतक अपने नाम किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 378 गेंद का सामना करते हुए 28 चौके भी लगाए। शेख रशीद ने साल 2022 में आंध्र प्रदेश के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था।
378 गेंद, 28 बाउंड्री… डबल सेंचुरी ठोककर गेंदबाजों का उतारा भूत, जानें कौन हैं 20 साल के शेख रशीद

