Site icon Kesaria News

पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में ‘खलबली’, CEO ही बदल गया

नई दिल्ली: टॉड ग्रीनबर्ग को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का नया सीईओ नियुक्त किया गया। वह निक हॉकले की जगह लेंगे, जिन्होंने अगस्त में यह ऐलान किया था कि वह मार्च के अंत में अपना पद छोड़ देंगे।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘ग्रीन बर्ग को उनके पुराने अनुभवों को देखते हुए इस पद के लिए चुना गया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सीईओ नियुक्त किए जाने से पहले वह नेशनल रग्बी लीग और कैंटरबरी-बैंकस्टाउन बुलडॉग्स के सीईओ, स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के महाप्रबंधक भी रह चुके हैं। वह विधिवत रूप से मार्च के महीने से अपने पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।’

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version