Site icon Kesaria News

पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान की राजनीति में हुई एंट्री, TMC ने बरहामपुर से दिया टिकट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी राजनीति की पिच पर रन बनाने के लिए तैयार हैं। युसूफ को पश्चिम बंगाल की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वह बरहामपुर लोकसभा सीट से टिकट दी है। यूसुफ पठान का सामना कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी से होगा। टीएमसी ने लोकसभा के सीटों के लिए 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिसमें यूसुफ पठान का नाम शामिल है।
टीम इंडिया के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मैच खेल चुके यूसुफ पठान अपने तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक के साथ वनडे में 810 रन बनाए है। वही, इस फॉर्मेट में 33 विकेट लिए हैं। इसके अलावा 22 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 236 रन बनाने के साथ 13 विकेट झटके हैं। युसूफ आईपीएल में 174 मैच खेल चुके हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version