Site icon Kesaria News

CSK के इस बल्लेबाज़ ने पिछले आईपीएल सीजन में जड़े थे 35 छक्के

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के कई प्लेयर्स पर निगाहें रहेंगी, जो मैच पलटने का दम रखते हैं। उन्हीं खिलाड़ियों में एक सीएसके के शिवम दुबे हैं। यह ऑलराउंडर अपनी बल्लेबाजी के अलावा बॉलिंग से मैच का रूख पलट सकता है। शिवम बड़े शॉट आसानी से लगाते हैं। वह विपक्षी गेंदबाजों के लिए मुश्किले बढ़ा सकते हैं।
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में शिवम दुबे दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने 16 मैचों में 35 छक्के जड़े थे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने पिछले सीजन में सर्वाधिक 36 छक्के लगाए थे। इसके बाद शुभमन गिल 33 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
शिवम दुबे अब तक आईपीएल में 51 मैच खेल चुके हैं। जिसमें बतौर बल्लेबाज 141.79 की स्ट्राइक रेट से 1106 रन बनाए हैं। उनके नाम 58 चौके और 73 छक्के दर्ज है। साथ ही 6 अर्धशतक लगाए है। बेस्ट स्कोर 95 रन है। इसके बाद बतौर गेंदबाज शिवम दुबे ने 4 विकेट झटके हैं। बता दें शिवम आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2019-2020) और राजस्थान रॉयल्स (2021) के लिए खेल चुके हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version