Site icon Kesaria News

दीपक बैज ने किया दावा, भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेंगे

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने साफ किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश में भाजपा से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाबी हासिल करेंगे। कांग्रेस की न्याय गारंटी योजना को भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह जैसी स्थिति नहीं है। सत्ता पक्ष के प्रलोभन की वजह से कुछ लोग पार्टी से अलग जरूर हुए हैं। बगावत या पार्टी के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रमुख मुद्दा मोदी सरकार की 10 वर्ष की विफलता और कांग्रेस की न्याय गारंटी योजना होगी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पेश हैं राज्य ब्यूरो संवाददाता अजय रघुवंशी की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के साथ बातचीत के प्रमुख अंश…।
लोकसभा में पिछला इतिहास कांग्रेस के लिए ठीक नहीं रहा,लेकिन हमारा दावा है कि 2024 के चुनाव में प्रदेश में हम भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेंगे। लोकसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा मोदी सरकार की विफलता है, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी से देशभर की जनता त्रस्त है। जरूरी वस्तुओं में लगातार जीएसटी बढ़ाकर महंगाई बढ़ाई गई। पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि हुई है। 2024 के चुनाव में राज्य सरकार की विफलता को भी जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे, जिसमें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं को बंद करके भाजपा सरकार ने बदले की राजनीति की है। इससे नुकसान आम जनता को हुआ। गोधन योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, आत्मानंद स्कूल, गोठान, राजीव युवा मितान क्लब, छत्तीसगढ़ियां ओंलिंपिक आदि योजनाएं गांव,गरीब,युवा, किसानों से जुड़ी थी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version