कुपोषण मिटाने और आय बढ़ाने का रामबाण सहजन….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
22/नवंबर/2019
आलोक हरदेनिया
मध्यप्रदेश में खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार ने हर स्तर पर कई योजनाएं लागू की हुई है। इसके बाद भी किसान अपनी खेती को लेकर हमेशा चिंतित दिखाई देता है। प्रदेश में किसान आज जो वर्तमान में रासायनिक खेती कर रहा है।उसमें लागत अधिक और मुनाफा कम होने के कारण किसान की खेती अभी भी लाभ का धंधा नही बन पा रही है। मतलब साफ है। उसे परम्परागत खेती को छोड़कर कुछ नई खेती को करने की जरूरत है। ऐसी ही एक फसल जिसका नाम है सहजन (मुनगा) की सहजन की खेती से किसान एक एकड़ भूमि पर 1 वर्ष में एक लाख रुपये की आय प्राप्त कर सकता है। एक एकड़ में लगभग 7 किलो बीज की जरूरत होती है। इस खेती को बहुत कम पानी मे और किसी भी तरह की मिट्टी के लिए ये उपयुक्त है। राजस्थान और कर्नाटक में कई कंपनियां किसानों से 50 रु प्रति किलो के हिसाब से खरीदने का एग्रीमेंट के साथ इसको लगवा रही है। एक वर्ष में एक एकड़ भूमि से लगभग 2400 से 3000 किलो पत्तियों का उत्पादन होता है। सहजन की खेती दक्षिण भारत, राजस्थान, झारखंड , के किसानों द्वारा की जा रही है। इसका वनस्पति नाम मोरिंगा ओलिफेरा, और अंग्रेजी नाम ड्रम स्टिक है।
कुपोषण मिटाने की कारगर औषधि सहजन
सरकार प्रदेश में कुपोषण को लेकर काफी चिंतित है। पर्याप्त बजट जारी करने के बाद भी प्रदेश में कुपोषण एक बड़ी समस्या है। जानकारों के मुताबिक सहजन की पत्तियों में पोटेशियम ,केल्शियम, प्रोटीन,विटामिन की मात्रा अधिक होती है। सहजन की पत्तियों के उपयोग से कुपोषण पर बहुत हद तक लगाम लगाने में सरकार को सफलता मिल सकती है।
सहजन के हर हिस्से का होता है उपयोग
सहजन का करीब-करीब हर हिस्सा खाने लायक होता है। इसकी पत्तियों को भी आप सलाद के तौर पर खा सकते हैं। सहजन के पत्ते, फूल और फल सभी काफी पोषक होते हैं। इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। इसके बीज से तेल भी निकलता है। दावा किया जाता है कि सहजन के इस्तेमाल से 300 से अधिक रोगों से बचा जा सकता है। सहजन में 92 विटामिन, 46 एंटी ऑक्सीडेंट, 36 पेन किलर और 18 तरह के एमिनो एसिड पाए जाते हैं।
गुणों की खान है ‘‘सहजन’’
आयुर्वेद के जानकारों के मुताबिक
सहजन में संतरे से अधिक विटामिन सी होता है। गाजर से चार गुना अधिक विटामिन ए होता है। दूध से अधिक कैल्शियम होता है। केले से दो गुना अधिक पोटेशियम होता है और दही से तीन गुना अधिक प्रोटीन होता है। स्वास्थ्य के हिसाब से इसकी फली, हरी और सूखी पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी और बी-काम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाई जाते हैं। इनका सेवन कर कई बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है, इसका वनस्पति नाम ‘‘मोरिगा ओलीफेरा’’ है।
विदेशों में सहजन की डिमांड
सहजन में औषधीय गुण पाये जाने के कारण इसका उपयोग कई प्रकार के रोगों की दवाओं को बनाने में किया जाता है। इसलियें सहजन की मांग देश मे ही नही बल्कि विदेशों में भी है। मुंबई और साउथ इंडिया के कई नगरों में लोग अपनी सलाद में भी सहजन की पत्तियों का उपयोग करते है।
