Site icon Kesaria News

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर काँग्रेस नेताओं ने मंच से साधा निशाना…

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर काँग्रेस नेताओं ने मंच से साधा निशाना ,कलेक्टर का सख़्त रुख अधिकारी समेत अन्य पर कार्यवाही के निर्देश….

केसरिया खबर केसरिया नज़र@sms

20/12/2019

पिपरिया होशंगाबाद आलोक हरदेनिया….

पिपरिया – आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक पालीवाल और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के सामने मंच से खादय और आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार समय पर राशन उपलब्ध कराती है। लेकिन राशन दुकानदारों और विभागीय अधिकारियों के गठजोड़ के चलते पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन नही मिल पाता है। जब हितग्राही राशन लेने दुकान पर जाता है। तब दुकान बंद मिलती है या फिर सर्वर डाउन होने का बोलकर राशन वितरण में आनाकानी की जाती है।

ऑफ़लाइन वितरित किया जाता है राशन…

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने कहा कि जब आखिरी तारीख 19, 20 आती है । तब
ऑफलाइन राशन का वितरण करके रजिस्टर में एंट्री की जाती है। हर बार राशन वितरण एक जैसे ही व्यक्ति के सीरियल से नाम मिलते है।

होटलों में केरोसिन और घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग…

नगर में कुछ स्थानों पर होटल मालिक चाय नाश्ता बनाने के लिए केरोसिन का उपयोग करते हैं। लेकिन खाद्य और आपूर्ति विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी का ये मिट्टी के तेल से चलने वाले स्टोव नजर नही आते है।

कलेक्टर धन्नजय सिंह भदौरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हमने कार्यवाही करने के निर्देश दे दिये है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version