Kesaria News

तस्वीरों मेंः दुनिया भर में मनाया गया ईस्टर

दुनिया भर में ईस्टर मनाया जा रहा है. बाइबल के मुताबिक गुड फ़्राइडे के दिन क्रॉस पर लटकाए जाने के बाद ईसामसीह ईस्टर रविवार को पुर्नजीवित हुए थे.

भारत के सिकंदराबाद में शनिवार की आधी रात को मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करना महिलाओं का समूह.

लेगियो मारिया के सदस्यों ने केन्या के नैरोबी में एक चर्च में जूलूस निकाला. लेगियो मारिया एक अफ्रीकी धार्मिक समूह है. जिसमें मुख्य रूप से केन्या के लुओ लोग शामिल है, ये मानते हैं कि यीशु का एक काले आदमी के रूप में पुनर्जन्म हुआ था.

पोप फ़्रांसिस ने वेटिकन सिटी में सेंट पीटर बेसिलिका में ईस्टर के जुलूस के नेतृत्व किया.

रोमानिया में लोगों ने अपने करीबियों की क़ब्र पर मोमबत्तियाँ जलाकर उन्हें याद किया.

फलिस्तीनी ईसाइयों ने गज़ा सिटी में डेर अल-लैटिन चर्च में एक समारोह में भाग लिया.

स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में मोमबत्तियाँ जला कर अपनों को याद करता ये बच्चा.

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version