Site icon Kesaria News

मंत्री जी खैरात नहीं! नियमितीकरण का आदेश दीजिये….

मंत्री जी खैरात नही! नियमितीकरण का आदेश दीजिये…

2700 अतिथि विद्वान फालेन आउट

आलोक हरदेनिया( विशेष संवाददाता )

भोपाल – राजधानी भोपाल के शाहजनी पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले 18 दिनों से धरने पर डटे अतिथि विद्वानो की अभी तक सरकार ने कोई सुध नही ली । और न ही नियमितीकरण का आदेश जारी किया है। कड़ाके की ठंड और शीत लहर में अतिथि विद्वान भी अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर डटे हुए है। अधिक ठंड और शीत लहर में अतिथि विद्वानो का बीमार पड़ना भी जारी है। खाना खाने और नहाने का इनके पास कोई इंतजाम नही है इसके बाद भी अतिथि विद्वान प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अपने नियमितीकरण के वचन को याद दिलाते हुए मैदान में डटे हुए है।

मंत्री जी खैरात नही चाहिए, नियमितीकरण कीजिये …

बुधवार रात को अतिथि विद्वानो से मिलने अचानक उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी पहुँचे और उन्होंने अतिथि विद्वानो से खाना और कंबल भिजवाने की बात कही लेकिन अतिथि विद्वानो ने उनका यह आग्रह टाल दिया । अतिथि विद्वानो का कहना है। हम तो कड़ाके की ठंड में एक टाइम रूखा सूखा खाकर धरने पर डटे है । हमे सरकार से कोई खैरात नही चाहिए । हमे तो अपना अधिकार नियमितीकरण का आदेश चाहिए।

2700 से ज्यादा अतिथि विद्वान हुए फालेन ऑउट…

अतिथि विद्वानों का कहना है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जब यथावत रखने की बात कह चुके हैं तो फिर ऐसा क्या हो गया कि उन्हें फालेन आउट (नौकरी से बाहर करने) के आदेश थमाए जा रहे हैं। जिन-जिन कॉलेजों में पीएससी से चयनित उम्मीदवारों की ज्वाइनिंग हो रही है, वहां पर अतिथियों को नौकरी से बाहर किया जा रहा है। अब तक 2700 से ज्यादा अतिथि विद्वानो को फालेन आउट दे दिया गया है।

कड़ाके की ठंड और छोटे छोटे बच्चो के साथ धरना…

धरना स्थल पर कई महिला अतिथि विद्वान अपने बच्चों के साथ आई हैं। बढ़ती ठंड में बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। न खाने का ठिकाना है न नहाने का लेकिन मध्यप्रदेश के ये उच्च शिक्षित अतिथि विद्वान अब यहां से तब तक जाने तैयार नहीं है, जब तक की सरकार उन्हें लिखित में कोई आदेश न दे दे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version