Kesaria News

गोलीकांड का एक आरोपी पुलिस रिमांड पर बाकी न्यायिक हिरासत में

नरसिंहपुर ब्रेकिंग – गोटेगांव , गोलीकांड अपडेट

केसरिया खबर केसरिया नज़र@sms

गोटेगांव में हुए गोलीकांड में नया मोड़ ,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अजय कुमार चौहान के न्यायालाय में पेश किए गए सभी 7 पकड़े गए आरोपी ।

आरोपीयों में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का बेटा भी,
प्रबल पटैल को पुलिस ने लिया रिमांड पर शेष 6 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।

अन्य आरोपियों की भी पुलिस कर रही तलाश।

ज्ञात हो सोमवार की रात गोटेगांव में हुआ था प्रह्लाद पटेल और बीजेपी विधायक जालमसिंह पटेल के लड़के का था झगड़ा ।

संघर्ष में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे एक होमगार्ड जवान को भी गंभीर चोट आई थी और एक व्यक्ति को हाथ मे गोली भी लगी थी। स्थानीय पुलिस के लाचार नज़र आने पर आईजी जबलपुर रेंज विवेक शर्मा के आदेश पर हुई थी FIR एवं धड़पकड़ के लिए आनन फानन में बनाई गई थी टीमें।

कल मंगलवार को 7 आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी उस वक्त प्रश्न चिन्ह लग गया जब पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने मीडिया को बताया कि एसपी के कहने पर हमने मौजूद लड़कों को पुलिस कार्यवाही में सहयोग के लिए आत्म समर्पण करवाया।

बहरहाल मप्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था की हालत किसी से छिपी नही।

केसरिया न्यूज़ के लिए विशेष संवाददाता खबर

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version