Kesaria News

जनपद पंचायत के लेखापाल के कक्ष में ताला, लटके वित्तीय कार्य

होशंगाबाद के पिपरिया जनपद पंचायत के लेखापाल महीनों से नदारद ,कक्ष में लगा रहता है ताला

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

27/जून/2019

पिपरिया – जनपद पंचायत के लेखापाल राकेश उपाध्याय काफी माह से कार्यालय से नदारद है । जिसके चलते । जनपद पंचायत पिपरिया में इन दिनों वित्तीय कार्य काफी माह से लटके हुए है। जिससे पंचायत कार्यालय को सुचारू रूप से चलाने में काफी कठिनाइयों का कार्यालय को सामना करना पड़ रहा है। क्योकि जनपद के अधिकांश वित्तीय प्रभार लेखापाल राकेश उपाध्याय के पास है। लेखपाल के कक्ष में हमेशा ताला ही लगा मिलता है। वही जनपद के सूत्रों के मुताबिक लेखापाल पिछले 2 माह से जनपद पंचायत कार्यालय में नही आये है। इसके बाद भी बकायदा उनकी सैलरी निकल रही है। और वरिष्ठ अधिकारी भी उनसे कार्यालय क्यो नही आ रहे इस बारे में सवाल जबाव करना भी उचित नही समझ रहे है।

जब लेखापाल के कार्यालय से नदारद रहने को लेकर हमने जनपद सीईओ से पूछा तो उनका कहना था । कि उनका कोर्ट का कोई मेटर चल रहा है। वैसे वो कार्यालय आते है। जब उनसे हमने पूछा कि आज भी लेखापाल के कक्ष के बाहर ताला लगा है। इस पर आपका क्या कहना है। तो उन्होंने कहा में पता करके बताता हूँ।

केसरिया न्यूज़ के लिए पिपरिया से विशेष संवाददाता खबर

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version