नई दिल्ली: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारे पर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, एक पॉडकास्ट चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चतुर्वेदी से उनके प्रिय नेता को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि आज के दौर में ग्रेट पॉलिटिशियन कौन है? इसके जवाब में प्रियंका चतुर्वेदी ने जिन दिग्गज नेता का नाम लिया वो सुनकर उद्धव ठाकरे को जोर का झटका जरूर लगा होगा।
फेवरेट राजनेता कौन? प्रियंका चतुर्वेदी ने लिया ऐसा नाम, उद्धव ठाकरे को लगेगा जोर का झटका

