नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने जज का नाम गलत बोल दिया, जिससे कोर्ट रूम में मौजूद सब लोग हंसने लगे। वकील ने जस्टिस ऋषिकेश रॉय को ‘जस्टिस ऋषिकेश मुखर्जी’ कह दिया। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने तुरंत वकील को टोका और कहा कि वकील को जजों के नाम पता होने चाहिए। मामला तब हुआ जब एक वकील पिछली सुनवाई का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘यह मामला जस्टिस ऋषिकेश मुखर्जी के सामने था।’ चीफ जस्टिस ने तुरंत टोकते हुए कहा, ‘ऋषिकेश मुखर्जी या जस्टिस ऋषिकेश रॉय? आप रॉय को मुखर्जी बना देंगे, आपको अपने जजों को जानना चाहिए। यह हद है। कृपया जाकर वेबसाइट देखें।’
ऋषिकेश मुखर्जी… वकील ने जज का लिया गलत नाम तो भड़क गए चीफ जस्टिस, क्या है पूरा मामला?

