Site icon Kesaria News

आखिर कनाडा ने ऐसा क्या कहा जो भारत में ट्रेंड होने लगे अमित शाह, लोग लिखने लगे- थैंक्यू मोटा भाई

नई दिल्ली : बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गृह मंत्री अमित शाह ट्रेंड करने लगे। मोटा भाई, प्राउड ऑफ यू अमित शाह जैसे हैशटैग के साथ तमाम यूजर ट्वीट करने लगे। अपने ट्वीट में गृह मंत्री को शुक्रिया कहने लगे। किसी ने लिखा हमें आप पर गर्व है। किसी ने कहा थैंक्यू मोटा भाई। किसी ने लिखा मोटा भाई इंटरनैशनल हो गए। यहां सबसे खास बात ये है कि शाह के ट्रेंड होने का सीधा कनेक्शन कनाडा से है। उसके एक मंत्री के बयान से है। आखिर क्या है ये कनेक्शन आइए जानते हैं।

कनाडा में पल रहे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के पीछे शाह!
कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को एक संसदीय समिति को बताया कि उन्होंने एक अमेरिकी अखबार (वॉशिंगटन पोस्ट) को बताया था कि ‘सिख अलगाववादियों’ को टारगेट करने की साजिश के पीछे अमित शाह हैं।
मॉरिसन ने समिति को बताया, ‘पत्रकार ने मुझे कॉल किया था और पूछा था कि क्या वही (अमित शाह) वह शख्स हैं। मैंने कन्फर्म किया कि हां, वही हैं।’

लोग एक्स पर लिखने लगे- थैंक्यू अमित शाह जी

कनाडा के इन बेतुके आरोपों के बाद टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने एक्स पर पोस्ट किया कि ये बहुत डिस्टर्बिंग है कि कनाडा के मंत्री ने आधिकारिक तौर पर वहां कथित ‘हिंसक’ और ‘गैरकानूनी कामों’ के पीछे गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिया है।
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version