नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर देश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग काफी तेज हो गई है। दोनों दल एक-दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने बीजेपी और कांग्रेस, दोनों के अध्यक्षों से जवाब मांगा है। दरअसल दोनों दलों ने एक-दूसरे पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया था। आयोग ने दोनों पक्षों से शिकायतों पर सोमवार दोपहर 1 बजे तक जवाब मांगा है।
विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी ने एक-दूसरे के खिलाफ की शिकायत, इलेक्शन कमीशन का जबरदस्त ऐक्शन

