Kesaria News

महिला आईएएस ने सरकारी अस्पताल में कराया प्रसव!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

01/मार्च/2020

महिला आईएएस ने सरकारी अस्पताल में कराई डिलेवरी…

केसरिया डेस्क

झारखंड – गोड्डा उपायुक्त किरण पासी ने रविवार 1 मार्च को सदर अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। डीसी का ऑपरेशन से प्रसव हुआ। उपायुक्त के पति पुष्पेन्द्र सरोज कुमार ने बताया कि डीसी स्वास्थ्य विभाग की स्थिति सुधारने का कार्य कर रही थीं। अब उन्हें लग रहा था कि यहां पर किसी भी महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जा सकता है। उपायुक्त ने सदर अस्पताल में ही प्रसव कराने की इच्छा जाहिर की थी।

महिला चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सदर अस्पताल के सीएस समेत महिला डॉक्टर बनदेवी झा, प्रभारानी ने खुशी जताते हुए कहा कि उपायुक्त ने साबित कर दिया है कि यह अस्पताल कायाकल्प अवार्ड के लायक है।

जच्चा-बच्चा की तस्वीर हो रही सोशल मीडिया पर वायरल…

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version