इंदौर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को बैठक कर ली है। जल्द ही दूसरी लिस्ट सामने आ जाएगी। इस लिस्ट में बंदायू से सांसद व स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी डॉ. संघमित्रा मौर्य सहित कई दावेदारों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
बंदायू को लेकर चर्चा बहुत ही जोर से हो रही है, क्यों कि स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने के बाद से यह बात आम हो गई है कि बंदायू से भाजपा सांसद उनकी बेटी डॉ. संघमित्रा मौर्य हैं। ऐसे में भाजपा के अंदर उनकी स्थिति को देखते हुए अन्य दावेदार बंदायू की सीट पर सक्रिय हो गए हैं। कई दावेदारों ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है। सबसे ज्यादा नाम केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का चल रहा है।

