Site icon Kesaria News

तमिलिसाई सुंदरराजन ने दिया राज्यपाल पद से इस्तीफा, फिर हुई भाजपा में शामिल

चेन्नई। तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद तमिलिसाई सुंदरराजन बुधवार को फिर भाजपा में शामिल हो गईं। चेन्नई में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली और कहा, ‘मैं चुनाव लड़ना चाहती हूं और मैंने अपनी इच्छा अपनी पार्टी को भी बताई है। भाजपा का सदस्यता कार्ड वापस पाकर मुझे खुशी है। यह सबसे खुशी का दिन है। यह कठिन निर्णय और सुखद निर्णय भी है। राज्यपाल के रूप में मेरे लिए कई सुविधाएं थीं, लेकिन मैंने इसे छोड़ दिया। मुझे इसका एक प्रतिशत भी अफसोस नहीं है। तमिलनाडु में कमल निश्चित रूप से खिलेगा।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए बुधवार, 20 मार्च को अधिसूचना जारी हो गई। आज से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 20 मार्च तक नामांकन की जांच चलेगी। 30 मार्च नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।
केरल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एमएम हसन ने मंगलवार को चुनाव आयोग से केरल में मतदान की तारीख को बदलने का आग्रह किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केरल में मतदान 26 अप्रैल शुक्रवार को होना है। एमएम हसन ने कहा, मैंने चुनाव आयोग को एक ईमेल भेजा है।
मतदान के दिन शुक्रवार होने के कारण लोगों के एक वर्ग को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए हमने चुनाव आयोग से मतदान की तारीख बदलने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को मुस्लिम जुमे की नमाज अदा करते हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version