नई दिल्ली। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के नेताओं को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने जातिगत जनगणना को इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की विरासत का अपमान बताया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें जनगणना को पार्टी इतिहास के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी जाति की राजनीति नहीं की है। ये लोकतंत्र के लिए हानिकारक है।
आनंद शर्मा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना बोले – जातिगत जनगणना पर कांग्रेस में फूट

