Site icon Kesaria News

एक्टर गोविंदा फिर रखेंगे राजनीति में कदम , CM एकनाथ शिंदे से की थी मुलाकात

मुंबई। अभिनेता गोविंदा एक बार फिर राजनीति में कदम रख सकते हैं। बीते तीन-चार दिन पहले उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की भी थी। इस मुलाकात के कारण यह माना जा रहा है कि गोविंदा राजनीति में फिर से अपना हाथ आज़मा सकते हैं। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार गोविंदा एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। वह वर्ष 2004 में कांग्रेस की टिकट पर भाजपा के दिग्गज नेता राम नाइक के खिलाफ उतरे थे। उन्होंने मुंबई-उत्तरी लोकसभा सीट से उन्हें हरा दिया था। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पूर्व सांसद गोविंदा अपनी दूसरी राजनीतिक पारी की शुरुआत एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के साथ करना चाहते हैं। वह मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। उनका सामना शिवसेना के अमोल कीर्तिकर से होगा। अमोल कीर्तिकर शिंदे गुट के मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं।
गोविंदा जल्द ही शिंदे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे। दरअसल, शिंदे गुट के सांसद गजानन कीर्तिकर काफी उम्रदराज हो चुके हैं। ऐसे में पार्टी की लीडरशिप चाहती है कि इस सीट से एक लोकप्रिय चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा जाए, इसलिए गोविंदा के नाम की चर्चाएं हो रही हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version