नई दिल्ली। अब कांग्रेस के बाद पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले आप को झटका लगा है। उनके जालंधर सांसद रिंकू कुमार व जालंधर पश्चिम विधानसभा से विधायक शीतल अंगरूल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान रिंकू कुमार ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र के लिए काम नहीं कर पा रहा था।
रिंकू कमार ने कहा कि यह सच है कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए क्योंकि मेरी पार्टी ने मेरा समर्थन नहीं किया।
उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे।
रिंकू कुमार को आम आदमी पार्टी ने 2023 में जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। यहां से जीत दर्ज करने के बाद वह पिछले एक साल से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में समझौते के बावजूद पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं शीतल अंगुराल ने साल 2022 विधानसभा चुनाव में सुशील कुमार रिंकू को हराया था। शीतल अंगुराल के हाथों मिली इस हार के बाद रिंकू ने आप का दामन थामा था।

