Site icon Kesaria News

कभी मुख्तार के साथ पत्नी अफ्शा जेल में बिताती थी समय, अब उनके आखरी दीदार को तरस गयी

इंदौर। संसार में समय एक जैसा नहीं होता है। उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का एक समय उत्तर प्रदेश में वर्चस्व था। उसका कहा सरकार भी नहीं टालती थी। जेल में ही रहकर वह राज करता था। उसकी पत्नी अफ्शा अंसारी रोज जेल में पसंदीदा खाना लेकर आती थी। वह मुख्तार के वहीं पर रहती थी, लेकिन समय के साथ सब बिखरता चला गया। आज परिस्थितियां ऐसी हैं कि अफ्शा आखिरी बार मुख्तार के शव का दीदार भी नहीं कर पा रही है।
साल 2005 में मुख्तार के जेल जाते ही अफ्शा सक्रिय हो गई थी। उसने पति के साम्राज्य को आगे बढ़ाने का काम किया। मुख्तार के गैंग आईएस- 191 को उसने संभाला। अफ्शा अंसारी के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। उसको रिवॉल्वर वाइफ के तौर पर पहचान मिली थी। अभी वह उत्तर प्रदेश पुलिस से बचकर भाग रही है। यूपी पुलिस ने उसके ऊपर 75 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version