Site icon Kesaria News

कांग्रेस पार्टी के 17 उम्मीदवारों की लिस्ट हुई जारी

नई दिल्ली।कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी है। इस सूची में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 17 सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं। इस लिस्ट में आंध्र की पांच, बिहार की तीन, ओडिशा की आठ और बंगाल की एक ही सीट है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा के वाईएस रेड्डी को टिकट मिली है। बिहार के कटिहार से तारिक अनवर पार्टी के उमीदवार होंगे |

कांग्रेस ने किशनगंज से मोहम्मद जावेद, भागलपुर से अजीत शर्मा, ओडिशा के बारगढ़ से संजय भोई, सुंदरगढ़ से जनार्दन, बोलांगीर से मनोज मिश्रा और कालाहांडी से द्रौपदी मांझी, कांधमल से अमीर चंद नायक, बेहरमपुर से रश्मी रंजन पटनायक, पश्चिम बंगाल की दार्जलिंग से मुनीष तमांग को टिकट दिये है।

1 अप्रैल को कांग्रस द्वारा जारी की गई 10वीं लिस्ट में महाराष्ट्र और तेलंगाना की एक-एक लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया गया है । इसमें कादियाम काव्या को वारंगल और अभय काशीनाथ पाटिल को अकोला से मैदान में उतारा है।

पार्टी ने 29 मार्च को 5 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। राजस्थान के दो उम्मीदवारों के नाम बदल दिए हैं। कर्नाटक से कैंडिडेट्स का नाम घोषित किये । राजस्थान के राजसमंद से डॉ. दामोदर गुर्जर और भीलवाड़ा से डॉ. सीपी जोशी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कर्नाटक के बेल्लारी से ई तुकाराम, चामराजनगर से सुनील बोस और चिकबल्लापुर से रक्षा रमैया को उम्मीदवार बनाया गया है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version