नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और ईडी रिमांड के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। सीएम केजरीवाल ने अदालत में याचिका दायर की और खुद की रिहाई की मांग की है। बुधवार को सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पक्ष रखा। फिर प्रवर्तन निदेशालय क तरफ से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दलीलें दी।
दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधिश स्वर्णकांता शर्मा की बेंच सुनवाई कर रही है। अरविंद केजरीवाल के वकील ने अदालत में कहा कि लोकसभा चुनाव आ गए हैं। इसलिए ऐसे समय में मुख्यमंत्री को अरेस्ट किया गया। ताकि वो चुनाव अभियान का हिस्सा न बन सकें।
उन्होंने कहा कि अदालत को यह देखना होगा कि इलेक्श में राजनीतिक दलों को बराबर मौका मिले। नवंबर में पहला समन दिया गया। मार्च में गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी के पास गिरफ्तारी लायक सबूत नहीं है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई पूरी

