नई दिल्ली: कनाडा और भारत के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ने के बावजूद कनाडाई फंड यहां से निकलने की जल्दी में नहीं हैं। 30 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय घरेलू फंड्स में कनाडा के पेंशन फंड्स के निवेश की वैल्यू करीब ₹1.98 लाख करोड़ है। भारत में सबसे बड़ा कनाडाई निवेशक कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) है। यह पिछले एक साल से भारतीय शेयरों में अपनी हिस्सेदारी कम कर रहा है। इस दौरान अन्य फंड जैसे Casse de Depot et Placement du Quebec डे डिपो एट प्लेसमेंट डु क्यूबेक (CDPQ) और ब्रिटिश कोलंबिया इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट ने अपनी हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं किया है।
रिलायंस, इन्फोसिस, TCS, कोटक, महिंद्रा… कनाडा के लिए सोने के अंडे देने वाली मुर्गी है भारत

