नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी ब्लैकरॉक इंक भारत में मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के साथ मिलकर एक प्राइवेट क्रेडिट वेंचर स्थापित करने के लिए बातचीत कर रही है। इसका उद्देश्य भारत में डायरेक्ट लेंडिंग के बढ़ रहे अवसरों का फायदा उठाना है।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। इसमें दोनों कंपनियों की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी होगी और यह बड़ी कंपनियों से लेकर स्टार्टअप को लोन देगी। अगर यह डील आगे बढ़ती है तो यह रिलायंस और अमेरिका की ब्लैकरॉक के बीच तीसरा वेंचर होगा। इससे पहले दोनों कंपनियां एसेट मैनेजमेंट और स्टॉक ब्रोकिंग बिजनस में हाथ मिला चुकी हैं।
दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स के साथ मिलकर लोन बांटेगे मुकेश अंबानी! जान लीजिए पूरा प्लान

