नई दिल्ली: देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपना रिजल्ट घोषित कर दिया है। दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 5.3 फीसदी तेजी के साथ 16,821 करोड़ रुपये रहा। यह बाजार के अनुमानों से बेहतर रहा। सितंबर तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 10% की तेजी के साथ 30,113 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 27,385 करोड़ रुपये थी। हालांकि बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां यानी एनपीए 1.33% से बढ़कर 1.36% हो गईं जबकि शुद्ध एनपीए 0.39% से बढ़कर 0.41% हो गया।
आ गया देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का रिजल्ट, बाजार के अनुमानों से बेहतर रहा प्रॉफिट

