नई दिल्ली: सोने की कीमत रोज-रोज नए रेकॉर्ड बना रही है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत पहली 2,750 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई। इसके साथ ही गोल्ड का मार्केट कैप 18.4 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया जो चीन की इकॉनमी के बराबर है। अमेरिका के बाद चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है। पिछले पांच साल में सोने का मार्केट कैप दोगुना हो चुका है। इस साल सोने की कीमत में 33% तेजी आई है। अमेरिका का मार्केट कैप 57 ट्रिलियन डॉलर है जबकि बिटकॉइन का मार्केट कैप 1.4 ट्रिलियन डॉलर है।
चीन की जीडीपी के बराबर पहुंचा गोल्ड का मार्केट कैप, 5 साल में डबल हो गई है वैल्यू

