नई दिल्ली: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक बार फिर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। एक्स पर एक पोस्ट में कामरा ने कहा कि ओला के ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कंपनी को इससो कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। ओला के स्कूटरों में खराबी के कारण वे काम पर नहीं जा पा रहे हैं। क्या सरकारी एजेंसियां इसमें हस्तक्षेप करेंगी?
सरकार कब दखल देगी… कुणाल कामरा-ओला विवाद में नितिन गडकरी की एंट्री

