नई दिल्ली: खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड ने शुक्रवार को अपनी सितंबर तिमाही का रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान कंपनी को 5,603 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में उसे 915 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 4% घटकर 37,171 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 38,546 करोड़ रुपये था। कंपनी ने जुलाई-सितंबर की अवधि में 9,828 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया, जबकि मार्जिन 26.1% रहा।
प्रॉफिट में आई अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता, पिछले साल हुआ था 915 करोड़ का घाटा

