नई दिल्ली: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स और कॉमन इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट डेवलप करने वाली कंपनी एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड (Enviro Infra Engineers Limited) का आईपीओ आने वाला है। इसका आईपीओ इसी सप्ताह 22 नवंबर को खुल रहा है। इसमें निवेशक आगामी 26 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर का प्राइस बैंड 140 से 148 रुपये तय किया है।
इस सप्ताह आ रहा है एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का IPO, प्राइस बैंड से लेकर GMP तक यहां जानिए

