Site icon Kesaria News

तारीख़ पे तारीख़ अब नहीं! -अयोध्या राम जन्म भूमि मामला….

अयोध्या मामला , हफ्ते में 5 दिन होगी सुनवाई -सुप्रीम कोर्ट

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

अयोध्या मामला 5 दिन सुनवाई से आखिर डर किसे

दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या भूमि विवाद मामले में शुक्रवार को चौथे दिन सुनवाई हुई। इस दौरान मुस्लिम पक्ष ने हफ्ते में पांच दिन की सुनवाई पर आपत्ति जताई। मुस्लिम पक्षकरों के वकील राजीव धवन ने कोर्ट से कहा कि कहा जा रहा है कि कोर्ट इस मामले की सुनवाई के लिए पूरे पांच दिन बैठेगा। अगर ऐसे सुनवाई हुई तो यह अमानवीय होगा और हम बेंच के सामने ठीक तरह से अपना पक्ष नहीं रख पाएंगे।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच ने सुप्रीम कोर्ट की परंपरा तोड़ते हुए शुक्रवार को अयोध्या मामले पर सुनवाई करने का फैसला किया है। आमतौर पर शुक्रवार और सोमवार को शीर्ष अदालत सिर्फ नए केसों पर सुनवाई करती है। धवन ने इसका विरोध किया।

मुस्लिम पक्षकारों के वकील ने कहा, ‘‘सुनवाई इस तरह हड़बड़ी में नहीं की जा सकती। हमें दस्तावेज उर्दू और संस्कृतसे अंग्रेजी में अनुवाद करने हैं और दिनभर दलीलें पेश करने के बाद यह करना संभव नहीं। मुझे परेशान किया जा रहा है। लगातार सुनवाई होती है तो मुझे यह केस छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी अपने फैसले की सुनवाई जल्दबाजी में नहीं की थी।’’ इस पर सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा कि हमने आपकी शिकायत सुन ली है और जल्द ही इसके बारे में आपको सूचित करेंगे

जिसके बर्फ SC ने तय किया है कि मामले की सुनवाई लगातार जारी ररहेगी और सप्ताह में 5 दिन सुनवाई चलेगी।

कश्मीर से धारा 370 और 35 A हटने के बाद

केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 A हटाने के बाद से ये चर्चा तेज हो चली है। कि अब जल्द से जल्द अयोध्या जमीन विवाद सुलझ जायेगा ।

By आलोक हरदेनिया & Team केसरिया न्यूज़

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version