केसरिया खबर केसरिया नज़र@sms
28/सितंबर/2019
भोपाल
इन दिनों सूबे की सियासत पहले से ही गरमाई हुई है और लगातार जहां मप्र में कांग्रेस पार्टी में विवाद आये दिन हो रहे हैं ऐसे में एक और नया विवाद खड़ा होता नजर आरहा है।
अभी सरकार के मंत्री उमंग सिंघार का मामला पूरी तरह शांत भी नही हो पाया कि एक बार फिर विवादों में रहने वालीं मप्र की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे वो किसी व्यक्ति की बात के जवाब में कहती नज़र आरही हैं कि मैने (इमरती देवी) उस से कहा कि ट्रांसफर के तो पैसे लगेंगे इसलिए ससपेंड ही कर देती हूँ। ये छोटा सा वीडियो कब और कहां का है ये तो स्पष्ट नही हो सका है और न ही केसरिया न्यूज़ इसकी सत्यता की पुष्टि करता है। लेकिन ये वीडियो अब ट्रेंड करना शुरू कर रहा है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़े इन मंत्रियों का लगातार विवादों में रहना आम बात हो चला है। लेकिन प्रश्न ये भी है कि क्या वाकई में ट्रांसफर/पोस्टिंग में पैसा लगता है? जो कि पहले से ही गंभीर रूप से पूछा जा रहा है।
और इस वीडियो पर कांग्रेस संगठन कब जवाब तलब करता है ये भी लोगों के मन मे जिज्ञासा है साथ ही अभी तक बीजेपी इस मामले पर शांत है।
वीडियो साभार सोशल मीडिया ,केसरिया खबर
