Site icon Kesaria News

विप्रा संस्था द्वारा संसकर शिक्षा कार्यक्रम सम्पन्न…

विप्रा ब्राह्मण महिला मंच के तत्वावधान में संसकर,शिक्षा कार्यक्रम हुआ आयोजित

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

08/अक्टूबर/2019 ग्वालियर

विप्रा संस्था द्वारा संस्कार शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन आज विप्रा ऑफिस पर किया गया जिसमे डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी,डॉ. राजरानी शर्मा ,सारिका ,वंदना शर्मा और मनीषा शुक्ला द्वारा बच्चों को संस्कार और शिक्षा के बारे में बताया गया जो आजकल की जनरेशन/पीढ़ी बिल्कुल भूलती जा रही है।

उनको (बच्चों) को जागरूक करने के लिए दशहरे के दिन मंगलवार आठ तारीख को दोपहर 3 बजे एक कार्यक्रम के द्वारा बच्चों में संस्कार शिक्षा के द्वारा बच्चों को संस्कारों के बारे में जानकारी दी गई ।

बच्चों को संस्कारो की पाँच बातें बताई गई और बच्चों को समझाया कि वो लोग इन बातों पर गौर करे और और बच्चों को दशहरे के बारे में बताया गया कि हम दशहरा क्यों मनाते हैं और दशहरा के बारे में जानकारी देते हुए इसी बीच बच्चों से सवाल जवाब भी किये गए ।

विप्रा मंच ने संस्कार और नैतिक शिक्षा का संकल्प लिया गया उसका प्रारम्भ आज विजयादशमी के दिन हुआ। इस कार्यक्रम में पल्लवी शर्मा, नीतू उपमन्यु, रेणु उपमन्यु, सानू, आदित्य, प्रिया,तनिष्क, शौर्य, कार्तिक, शिव, आदि लोग उपस्थित रहे।

केसरिया संवाददाता खबर

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version