Site icon Kesaria News

दतिया कलेक्टर ने भांडेर में किया फसलों के…..

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms भांडेर-दतिया,मप्र 12/अक्टूबर/2019

दतिया-कलेक्टर बी एस जामोद ने आज शनिवार दिनांक 12/10/2019 को राजस्व अमले के साथ भांडेर तहसील के चंद्रोल ग्राम पहुंच कर किसानों की फसल के नुकसान की जांच कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया ।

मौके पर ही कि कलेक्टर ने एसडीएम् और तहसीलदार को निर्देश दिए कि सर्वे में कोई भी व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

केसरिया वीडियो

साथ ही ग्रामीणों से भी बारी-बारी बात की।
कलेक्टर के सरल स्वभाव को देख पीड़ित किसानों के मन में प्रशासन से पर्याप्त मदद की उम्मीद भी जागी है ।

केसरिया न्यूज़ को जिले के कलेक्टर बीएस जामोद ने बताया कि राजस्व अमले के साथ फसलों का निरीक्षण किया जा रहा है एवं संबंधित अधिकारियों को तत्परता के साथ सर्वे के निर्देश दिए हैं । एवं ये भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी किसान नुकसान होने की स्थिती में लाभ से वंचित न रहे एवं अन्य समस्याएं भी खुद वहां मौजूद रहकर सुनी हैं ,छोटी-छोटी समस्याएं हैं जिनके उचित समाधान भी किये जा रहे हैं।

केसरिया संवाददाता खबर

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version