बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
16/10/2019 होशंगाबाद से आलोक हरदेनिया की खबर…
पचमढ़ी – बारिश की वजह से पर्यटकों के लिये लगभग चार महीने से बंद सतपुड़ा टाइगर टाइगर रिजर्व का पनारपानी बुधवार से पर्यटकों के लिए फिर खोल दिया गया।
जैसे ही पर्यटकों ने यहा प्रवेश किया उन्हें यहाँ खुश करने वाली खबर मिली। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के (पचमढ़ी) पनारपानी रेंज के कोर जोन में पर्यटकों को जंगल सफारी के दौरान लौटते वक्त शाम के समय टाइगर दिखा ।
टाइगर को नजदीक से देखते ही पर्यटक सांसे थामे हुए रोमांचित हो उठे । पचमढ़ी में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फारेस्ट एस, डी, ओ, संजीव शर्मा ने बताया कि आज से फिर पनारपानी के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए गये है। पहले ही दिन पर्यटकों को टाइगर दिखने से पर्यटक काफी खुश नजर आये। और उन्होंने टाइगर का वीडियो बनाया और फोटो खींची है। आपको बतादे की सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 46 टाइगर है। और पचमढ़ी रेंज में 7 टाइगर है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
