बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
दतिया शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर महिला महामंत्री के गंभीर आरोप शारीरिक शोषण और पैसे हड़पने के आरोप ,महिला गुहार लगाने पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय ,कांग्रेस आलाकमान पूरे मामले पर मौन!
16/10/2019 दतिया – निशांत तिवारी
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक अलग ही मामला इनदिनों सुर्खियों में आया है। मामला सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। इस मामले इस मामले में आलाकमान की नींद उड़ा दी है।
दरअसल इस मामले में गंभीर आरोप कांग्रेस नेता पर लगे हैं और पीड़िता भी कांग्रेस की महामंत्री है। ऐसे में पार्टी के नेता अपनों को बचाने और बदनामी के डर से मामले को दबाने में लगे हुये है।
दतिया जिला महिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री ने कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश झा पर शारीरिक और मानसिक शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस संबंध में जिले के पुलिस कप्तान से भी शिकायत की है। लेकिन दर-दर भटकने के बाद भी महिला की तहरीर पर अबतक पुलिस की ओर से भी कोई खास सुनवाई नही की गई है।
मंगलवार को महिला नेत्री ने एसपी डी.कल्याण चक्रवर्ती से लिखित शिकायत में बताया है कि शहर कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेश झा ने उनको बहला फुसला कर रिश्ता बनाया और फिर उनके करीब 17 लाख रुपए अलग-अलग तरीके से हड़प लिए।
यही नहीं उसने उनके साथ शारीरिक शोषण भी किया है और इसकी गुहार उन्होंने प्रभारी मंत्री से लेकर भोपाल तक मे की है,लेकिन अभी तक कोई मदद नही मिली है।
महिला का कहना है कि उनके पैसे उनको वापस दिला दिए जाएं महिला विधवा है और आरोपी उनके पति का पूर्व परिचित है। इस पूरे मामले पर अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।
