केसरिया खबर केसरिया नज़र@sms 04/नवंबर/2019 #ब्रेकिंग #होशंगाबाद
BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का बड़ा बयान ……
आलोक हरदेनिया….
सुविधाओं के एवरेस्ट (शिखर),चोटी पर बैठा व्यक्ति दुर्भाग्य से मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बन गया है।
जिसने खेत की पगडंडी नही देखी, बैलगाड़ी में नही बैठे, उन्हें क्या लेना-देना है किसानों के दुख दर्द से । रहूंगा (सीएम) तो भी हेलीकॉप्टर में उडूँगा हट जाऊंगा तो भी हेलीकॉप्टर में उडूँगा।
प्रभात झा यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा आप लाख सरकार चला लें जनता के दिलों में आज भी मामा (शिवराज सिंह चौहान) ही राज करता है। सत्ता की सरकार में आप भले बैठे हो लेकिन जनता की सत्ता ,सरकार में आज भी शिवराज सिंह चौहान ही दिलों में बैठे हैं।
कांग्रेस द्वारा की गई वादा खिलाफी को लेकर जिला मुख्यालय पर भाजपा के चल रहे धरने को संबोधित करते हुये बोले प्रभात झा। कमलनाथ कॉरपोरेट सेक्टर और कंपनियों का ही भला कर सकते है।
केसरिया खबर केसरिया नजर विशेष टिप्पणी@sms
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा के इस बयान के कई मायने हैं। दरअसल इन दिनों मध्य प्रदेश भाजपा के लिए हाईकमान आंतरिक रूप से एक ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहा है जो सर्वमान्य नेता हो शिवराज सिंह चौहान को छोड़कर एवं भाजपा में संभवत इसी क्रम में खुद को इस जिम्मेदारी के लिए अनुपयुक्त समझ रहे प्रभात झा ने एक बार फिर शिखर से दूर होते पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम लेकर उनको फ्रंटफुट में लाने की कोशिश की है , लेकिन केसरिया सूत्र बताते हैं दिल्ली में मोदी और शाह की पसंद कोई और ही है!
