Site icon Kesaria News

पुलिस पार्टी पर हमला कई घायल….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

13/नवंबर/2019 पिपरिया होशंगाबाद

विशेष संवाददाता आलोक हरदेनिया

चर्चा में आचुके महुआ के पेड़ के कारण टीआई समेत कई पुलिसकर्मियों को दौडा-दौडाकर पीटा गया कई घायल…

होशंगाबाद

पिपरिया के पास नया गांव में सतपुडा टाइगर रिजर्व के जंगल में चमत्कारी महुआ का पेड़ वाले वायरल मैसेज के कारण ये जगह और पेड़ बहुत सुर्खियों में है। नयागांव के लोगों का मानना था कि इस पेड़ को छूने से सारी बीमारीयों में निदान होने के दावे से यहाँ भारी भीड़ लग रही थी।

लेकिन प्रशासन ने हाल ही में यहाँ पर प्रवेश वर्जित कर दिया था। आज सुबह भी भारी भीड़ पेड़ को छूने जा रही थी । मौके पर मौजूद पुलिस बल के रोकने पर गांव के लोगो ने पुलिस पार्टी पर पथराव करते हुए हमला बोल दिया और लाठी डंडे से मारपीट भी कर दी । ग्रामीणों के हमले में पुलिस के बनखेड़ी टीआई समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए है। वही दर्शन करने आये 2 श्रद्धालु भी घायल हुए है।

ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। वही सूत्रों के मुताबिक 4 से ज्यादा पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए घने जंगल के अंदर चले गये। जिन्हें वापस लाने के लिए प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी वन विभाग का बल मौके पर जाने के लिए पिपरिया थाने में एकत्रित हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पचमढ़ी पीटीएस समेत जिले के थानों के बल को बुलाया गया है।

पूरे मामले पर वरिष्ठ अधिकारियों ने नज़र बनाई हुई है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

विशेष संवाददाता आलोक हरदेनिया होशंगाबाद

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version