Kesaria News

हिन्दू महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या….

लखनऊ में हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या….


बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
02/फरवरी/2020

दिल्ली

विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह उस वक़्त दहशत फैल गयी जब हजरतगंज में बाइक सवार हमलावरों ने विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन (40) की गोली मारकर हत्या करदी।
बच्चन रविवार सुबह टहलने निकले थे जब अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें गोली मारदी। रणजीत के भाई को भी गोली लगी है ,मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने चौकी इंचार्ज समेत 4 को निलंबित कर दिया है।

ज्ञात हो पिछले साल कमलेश तिवारी की हुई थी हत्या…

इससे पहले 18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। गला रेतने से पहले हत्यारों ने उन्हें गोली भी मारी थी। हत्या के पांचवें दिन मुख्य आरोपियों अशफाक और मोइनुद्दीन पठान को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस सूत्रों द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार रणजीत बच्चन सुबह 6:00 बजे अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे ,हजरतगंज इलाके के सीडीआरआई के पास पीछे से आये शॉल ओढ़े बाइक सवार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका पहले मोबाइल छीना फिर गोली मार दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 6 टीमें गठित की गई हैं एवं सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
तो वहीं इस हमले के दौरान रंजीत का बचाव करने सामने आए उनके भाई भी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने रणजीत के सिर में गोली मारी जिस से उनकी मौत हो गयी।

कौन हैं रंजीत बच्चन? Updated news

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन पूर्व में थे सपा के कार्यकर्ता। समाजवादी पार्टी सरकार में ही उन्हें ओसीआर में आवास का आवंटन हुआ था। कुछ समय पूर्व पत्नी ने उनके खिलाफ गोरखपुर में दर्ज कराई थी एफआईआर। वहीं आज सुबह रंजीत और उनकी पत्नी अलग अलग निकले थे मॉर्निग वॉक पर। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने गठित की 6 टीमें। मामले की विभिन्न पहलुओं को गंभीरता से ले रही पुलिस।

शेष जानकारी का इंतजार

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version