Site icon Kesaria News

कोरोना के अंधकार से लड़ने के लिए देशवासियों ने 9 मिनट मनाई दिवाली!

कोरोना के अंधकार से लड़ने के लिए देशवासियो ने मनाई 9 मिनिट की दिवाली…..

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms 05/अप्रैल/2020

दिल्ली,भोपाल, होशंगाबाद – #कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पीएम नरेंद्र
मोदी की अपील पर आज रात ठीक 9 बजे 9 मिनट के लिए देश के करोड़ों नागरिकों ने घरों की लाइट बुझाकर और मोमबत्ती, दिये, मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर एकजुटता का प्रदर्शन कर किया।

देशवासी संकल्प ले रहे हैं कि एकजुटता के साथ नियमों का पालन कर इसे हराया जा सकता है। घर-घर में ऐसा नजारा पहली बार दिख रहा है ,जब हर किसी ने अपने घरों की लाइटें बुझाकर दिये , मोमबत्ती की रोशनी की है।

9 बजे 9 मिनट के लिए देश में दीपावली जैसा रहा माहौल…

पीएम मोदी की इस अपील के बाद रविवार रात 9 बजे, 9 मिनट तक पूरे देश में लोगों ने दिया,मोमबत्ती और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई। कई जगहोें पर दियों के साथ पटाखे भी फोड़े गए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला समेत कई मंत्रियों और नेताओं ने पीएम मोदी की अपील पर कोरोना वॉरियर्स को सपोर्ट किया।

इस वक़्त सोशल मीडिया  पर जो तस्वीर सबसे ज्यादा वायरल हो रही है वह तस्वीर है पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की जिन्होंने अपने घर की लाइट बंद कर दीपक जलाया।

केसरिया न्यूज़ इस संकट की घड़ी में कोरोना से जीतने के लिए सभी देशवासियों से lockdown के पालन की अपील करता है,एवं कोरोना वारियर्स को सपोर्ट करने का अभी आग्रह करता है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version